
अरशद मलिक
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) : राजनीति में अक्सर चमक-दमक और पद का बोलबाला देखा जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो न पद के पीछे भागते हैं और न ही प्रचार की चाह रखते हैं। ऐसे ही हैं मेहरबान अहमद, जो पिछले 30 वर्षों से जमीनी स्तर पर समाज की सेवा में जुटे हैं। वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले, थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कुरड़ी खेड़ा के निवासी हैं और क्षेत्र में एक समर्पित जनसेवक के रूप में जाने जाते हैं।
मेहरबान अहमद का राजनीतिक जीवन किसी सत्ता की लालसा से नहीं, बल्कि जनहित के संकल्प से शुरू हुआ था। उन्होंने युवावस्था से ही गांव-गिरांव की समस्याओं को नजदीक से देखा, समझा और उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। चाहे वह किसानों की समस्याएं हों, बेरोजगारी का मुद्दा हो या शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियाँ—मेहरबान अहमद ने हर स्तर पर अपनी आवाज़ बुलंद की और समाज के हर वर्ग के लिए काम किया।
उनका जीवन सादगी से भरा हुआ है, लेकिन उनके विचार दृढ़ हैं। वह आज भी गांव की मिट्टी से जुड़े हुए हैं, लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और किसी भी राजनीतिक रैली या मंच से अधिक उन्हें गांव की चौपालों पर देखा जाता है। बिना किसी पद पर रहते हुए भी उन्होंने समाज में विश्वास और सम्मान की जो पूंजी अर्जित की है, वह दुर्लभ है।
उनकी कार्यशैली में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही प्रमुख रही है। क्षेत्र के युवाओं में वे प्रेरणा का स्रोत हैं। वे उन्हें शिक्षा, रोजगार और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करते हैं। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए कार्यों की लिस्ट लंबी है—सड़कों का निर्माण, स्कूलों में सुधार, पेयजल व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान उनकी प्राथमिकताओं में रहे हैं।
आज जब राजनीति में नैतिकता का संकट देखा जा रहा है, ऐसे समय में मेहरबान अहमद जैसे नेता एक प्रेरक उदाहरण हैं, जो यह सिद्ध करते हैं कि राजनीति का असली मकसद सत्ता नहीं, सेवा है। उनके 30 वर्षों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि मेहरबान अहमद “जनता के नेता” नहीं, बल्कि “नेता की जनता” हैं।गांव कुरड़ी खेड़ा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में उन्हें ‘मसीहा’ और ‘जनप्रिय सेवक’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। आने वाले समय में अगर ऐसे और नेता राजनीति में सामने आएं, तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत और संवेदनशील बनेगा।