
अरशद मलिक
आज का रिपोर्टर
छुटमलपुर। नगर पंचायत छुटमलपुर मे एचडीएफसी बैंक के समीप वैलनेस हॉस्पिटल के नाम से संचालित अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. कुनाल जैन जांच के लिए पहुंचे। ACMO को देखते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मरीजों को तड़पता छोड़कर फरार हो गए। इस घटना ने अस्पताल के संचालन और डॉक्टरों की डिग्री पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, ACMO डॉ. कुनाल जैन को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की शिकायत मिली थी। इसके तहत उन्होंने वैलनेस हॉस्पिटल में छापेमारी की।
लेकिन उनके पहुंचते ही डॉक्टरों के भागने से संदेह गहरा गया कि क्या यह अस्पताल बिना डिग्री वाले डॉक्टरों द्वारा चलाया जा रहा था? मरीजों के इलाज में लापरवाही और अवैध संचालन की आशंका ने इस मामले को जांच का विषय बना दिया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अस्पताल लंबे समय से संचालित हो रहा है, लेकिन इसकी वैधता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
ACMO की इस कार्रवाई से कस्बे मे डॉक्टरों में खलबली मच गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अब मामले की गहन जांच में जुटे हैं। वही ACMO डाक्टर कुनाल जैन के दुवारा मालिक को नोटिस दे दिया गया है मैक्स वैल पैथोलॉजी पर भी जाँच को पहुंचे।ACMOकुनाल जैन वहीं यंहा से निकलते ही सीएचसी फतेहपुर के सामने बनी मैक्स वैल लैब पर पहुंचे जाँच कर लैब को बंद कराकर नोटिस दिया गया है वही कागजात लेकर ओफिस पहुंचने को कहा गया है जब तक कागज दिखाये जाये लैब को बंद रखने के लिए कहा गया है इस लैब की पहले से भी शिकायतें मिल रही थी